- Hindi News
- 31 को जिलास्तर पर प्रस्तुति देंगे बालरंग के विजेता
31 को जिलास्तर पर प्रस्तुति देंगे बालरंग के विजेता
भास्कर संवाददाता | भीकनगांव
उत्कृष्टस्कूल में विकासखंड स्तर पर बालरंग प्रतियोगिता हुई। चयनित छात्र 31 अक्टूबर को िजला स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेंगे। वाद-विवाद प्रतियोगिता में िवपक्ष से उमावि भीकनगांव के शिवम कमलकांत आकांक्षा आत्माराम ने तथा पक्ष से हर्षित जगदीश आशीष सोमु बर्डे ने भाग लिया। सुगम संगीत प्रतियोगिता में उमावि भीकनगांव के अजय कैलाश, कन्या उमावि भीकनगांव आकांक्षा आत्माराम ने वरिष्ठ वर्ग से तथा महावीर बाल मंदिर भीकनगांव के छात्र राजकुमार अनिल ने भाग लिया। सुगम संगीत, योग, वादन, लोकनृत्य स्पर्धा हुई। कार्यक्रम प्रभारी तिलोत्तमा मुदलियार प्राचार्य एमपी अहिरवार ने बताया देश भक्ति कविता पाठ प्रतियोगिता में प्राथमिक स्कूल की कक्षा 5वीं की कशिश नरेंद्र मंडलोई, हाईस्कूल से कक्षा छठी की माही संजय व्यास तथा वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 10वीं के मोहम्मद अल्फेज प्रथम रहे। दूसरे स्थान पर कक्षा 10वीं की अंजलि शिवप्रसाद कक्षा 8वीं की अनिता सोलंकी रहीं।