पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नुक्कड़ नाटक के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

नुक्कड़ नाटक के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शासकीयमहाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का पोखर बुजुर्ग में सात दिवसीय विशेष ग्रामीण शिविर का गुुरुवार को समापन हुआ। समापन समारोह में शिविरार्थी छात्र-छात्राओं ने नुक्कड नाटक एवं शानदार रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। शिविरार्थी सोनम आर्य, मनीषा सैते, सोनम जोशी, निशा कछवाहे, राजेंद्र छछार, रूकेश, रामलाल, अनिल राठौर ने निमाड़ी गीतों पर प्रस्तुति दी। इसके अलावा दिनेश पटेल, जितेन्द्र गोखले, रोहित कनौजे, राकेश, विक्रम, निर्मल सहित अंजली भावना ने जय हो, जय हो गीत पर प्रस्तुतियां दी। अतिथियों द्वारा शिविरार्थियों को प्रमाण-पत्र पुरस्कार बांटे। ग्राम पंचायत सचिव कल्याणसिंह यादव द्वारा विदाई भोज दिया तथा शील्ड भेंट की गई। प्रतिवेदन का वाचन डाॅं. सुरेश सोलंकी ने किया तथा प्राचार्य डाॅं. पी.सी. यादव ने भाषण प्रस्तुत किया। संचालन स्वयं सेवक राजेन्द्र छछार ने किया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि अरविंद जैन रहे। कार्यक्रम में प्रो. लक्ष्मण डावर, प्रो. नलिनी पाटीदार, प्रो. शीतल यादव, प्रो. गौरव सगर, प्रो. अभिषेक अग्रवाल सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

आदिवासी नृत्य की प्रस्तुति देती छात्राएं।