पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अवैध कट्‌टे रखने वाले दो आरोपियों को एक एक साल की जेल जुर्माना

अवैध कट्‌टे रखने वाले दो आरोपियों को एक-एक साल की जेल जुर्माना

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
व्यवहारन्यायाधीश सुनील मालवीय ने अवैध हथियार रखने के मामले में दो आरोपियों को आयुध अधिनियम में एक-एक साल की जेल जुर्माना किया है। अभियाेजन के अनुसार मुखबिर की सूचना पर मेनगांव पुलिस ने लोहारी गांव से जाहिद पिता दिलीप खान (32) साकिर पिता कुरबान (32) दोनों निवासी बलखड़ के पास से अवैध रूप से 12 बोर के देशी कट्‌टे बरामद किए थे। आरोपियों को गिरफ्तार कर 25-ए आर्म्स एक्ट में प्रकरण पंजीबद्ध किया था। दोनों के खिलाफ अपराध सिद्ध पाया गया। अनुसंधान सहायक उपनिरीक्षक एसएस पाटील ने किया।