पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 16500 की आबादी वाले शहर में 13500 सूअर

16500 की आबादी वाले शहर में 13500 सूअर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलेमें स्वाइन फ्लू से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। संक्रमण फैले इसके लिए एसडीएम एसपी सिंग ने नप सीएमओ को विशेष साफ-सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। एसडीएम ने मप्र नपा अधिनियम 1993 की धारा 253 में सुअरों के खिलाफ उचित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। साथ ही सक्षम न्यायालय से सूअरों को गोली मारने के आदेश भी प्राप्त करने को कहा है। उल्लेखनीय है कि कुल 16500 की जनसंख्या वाले नगर में 13500 से अधिक सूअर हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार स्वाइन फ्लू का वायरस भी सूअरों में ही पाया जाता है।

एसडीएम ने नगर परिषद सहित स्वास्थ्य विभाग से विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। एसडीएम सीएमओ से पेयजल वितरण में दवा छिड़काव सहित मच्छरों का प्रकोप रोकने के लिए मशीन से धुंआ आदि करने को कहा है। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों से घर-घर जाकर बीमार लोगों का सर्वे करने वार्डों में दवाई वितरण, क्लोरिन गोलियां बांटने के निर्देश दिए हैं। साथ ही खाद्य पदार्थों की जांच के साथ ही होटल संचालकों को सामग्री ढंककर रखने की सलाह दी है। साफ- सफाई के लिए भी जागरूक कर रहे है।

प्रेरितकर रहे हैं

^ब्लाकमें अब तक कोई संदिग्ध अथवा पीड़ित मरीज नहीं मिला है। स्वाइन फ्लू का वायरस सुअरों में पाया जाता है। संक्रमण से बचाव के लिए लोगों को सफाई रखने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। डॉ.जगदीश देवड़ा, बीएमओ भीकनगांव