पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 1008 पंच करेंगे उपसरपंचों का फैसला

1008 पंच करेंगे उपसरपंचों का फैसला

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जनपदपंचायत के अहिल्या सभागृह में गुरुवार दोपहर बाद उपसरपंच निर्वाचन के लिए 87 पीठासीन अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। शुक्रवार को सुबह 10.30 बजे से ग्राम पंचायत में प्रक्रिया शुरू होगी।

मास्टर ट्रेनर आरके शर्मा ने बताया दोपहर 11 से 12 बजे के बीच नाम निर्देशन फार्म पीठासीन अधिकारी प्राप्त करेंगे। एक पंच एक ही अभ्यर्थी के लिए प्रस्तावक या समर्थक बन सकता है। दोपहर 12 बजे से 12.45 बजे तक अभ्यर्थी अपना नाम वापस ले सकेंगे। मतदान की स्थिति बनने पर दोपहर 1.30 से 2.30 बजे तक मतदान होगा। दृष्टिहीन, नि:शक्त एवं निरक्षर मतदाता अपने सहयोगी की मदद से मतदान कर सकते हैं। सामग्री प्रभारी कैलाश पाटीदार ने विभिन्न प्रपत्रों की जानकारी दी। मास्टर ट्रेनर शर्मा ने बताया मतगणना के बाद निर्वाचित होने वाले उपसरपंचों की घोषणा उसी केंद्र पर की जाकर सूचना पटल पर जानकारी चस्पा की जाएगी। उल्लेखनीय है कि उपसरपंच चुनाव में केवल पंच ही मतदान करते हैं। तहसील की 69 ग्राम पंचायतों के 1241 वार्डों में 1008 पंच चुने गए हैं। शुक्रवार को उपसरपंचों के भाग्य का फैसला करेंगे। इस अवसर पर ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के एसडीओ अनिल वासले, जनपद के रामलाल बरसेना, ओमप्रकाश जाट मानसिंह चौहान उपस्थित थे।

पीठासीन अधिकारियों को प्रशिक्षण में जानकारी देते मास्टर ट्रेनर।

चुनाव आज