पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अस्पताल लाते समय गर्भवती की 108 में हो गई डिलेवरी

अस्पताल लाते समय गर्भवती की 108 में हो गई डिलेवरी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सामुदायिकस्वास्थ्य केंद्र में भर्ती प्रसूता को जिला अस्पताल रैफर करने के बाद नगर से मात्र एक किमी दूर 108 एंबुलेंस में डिलेवरी हो गई। इमरजेंसी में मेडिकल टेक्नीशियन ने प्रसूति कराई। हालांकि जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। एक बार पुन: प्रसूता को रैफर किए जाने पर अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली सुविधाओं को लेकर सवाल खड़े हुए हैं।

क्षेत्र के महाराजखेड़ी निवासी प्रसूता नर्मदा पति राधेश्याम (28) को गुरुवार सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुबह 10.22 को तबीयत बिगड़ने के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रैफर कर दिया। खरगोन मार्ग पर एक किमी दूर पेट्रोल पंप के पास सुबह 10.30 मिनट बजे वाहन रोककर दर्द से तड़प रही महिला को इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन राकेश छटिये ने डिलेवरी कराई। महिला ने स्वस्थ बालिका को जन्म दिया। परिजनों का कहना है कि सुविधाओं का टोटा बताकर चिकित्सक जिला अस्पताल रैफर कर रहे हैं। डॉक्टर गंभीरता से उपचार करते तो डिलेवरी वाहन के बजाय अस्पताल में होती। महिला और बालक स्वस्थ है।

इस संबंध में सुरेशचंद्र चौधरी, आशाराम वर्मा, राजेश चौहान, अजय कुशवाह ने बताया सामुदायिक अस्पताल में मरीजों की सुविधा के नाम पर कुछ नहीं मिल रहा है। सामुदायिक अस्पताल का दर्जा तो लंबे समय से मिला है लेकिन अधिकांश मरीजों को जिला अस्पताल रैफर किए जाने से मरीज सहित परिजन परेशान होते हैं। नगरवासियों ने अस्पताल में समुचित सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की।

प्रसूताका ब्लडप्रेशर बढ़ने पर रैफर किया था

^प्रसूताकी तबीयत अधिक खराब हो रही थी। ब्लडप्रेशर पैरों में सूजन बढ़ने से रैफर किया था। -डॉ. अमिता पांडे, महिला डॉक्टर