पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विद्यार्थियों ने नर्मदा के घाटों की साफ सफाई कर रैली निकाली

विद्यार्थियों ने नर्मदा के घाटों की साफ-सफाई कर रैली निकाली

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महाशिवरात्रि को लेकर घाटों से काई निकाली

स्वच्छभारत अभियान को लेकर सभी वर्गों में जनजाग्रति आई है। इसे लेकर जगह-जगह अभियान चलाकर लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। गुरुवार दोपहर धार जिले के बालक उच्चत्तर माध्यमिक स्कूल धामनोद के 11वींं के विद्यार्थियों ने राजबाड़ा परिसर घाटों की साफ-सफाई की। विद्यार्थियों के साथ ही एनसीसी के छात्र भी शामिल हुए। संस्था प्राचार्य ओमप्रकाश केसरी, एनसीसी अधिकारी एमएस कुशवाह, एनएसएस कार्यक्रम संयोजक प्रभाकर सोनोने सहित शिक्षक राकेश मलतारे, अर्जुन चौहान सुधीर श्रीवास्तव भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम वीवा कैम्प के तहत आयोजित किया गया। साफ-सफाई करने के पहले बाद में विद्यार्थियों ने रैली निकाल स्वच्छ भारत के नारे लगाते हुए लोगों को सफाई रखने का संदेश दिया। विद्यािर्थयों ने घाटों की सफाई करने के बाद रैली निकालकर लोगों को सफाई के बारे में जागरूक किया। विद्यार्थियों के साथ में एनसीसी कैडेट्स ने भी घाटों और राजबाड़ा परिसर की सफाई की। साथ ही रैली में शामिल होकर लोगों को सफाई रखने का संदेश दिया। सफाई को लेकर लोगों को जागरूक किया गया।

नर्मदा घाटों राजबाड़ा परिसर की सफाई करते विद्यार्थी कैडेटस।

नर्मदा तट के घाटों पर मजदूर काई निकालने का काम कर रहे हैं।