- Hindi News
- पीआईसी की बैठक में बजट पेश, नामांतरण शुल्क बढ़ेगा
पीआईसी की बैठक में बजट पेश, नामांतरण शुल्क बढ़ेगा
सुबह 10 से शाम 7 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश बंद
आज से बायपास से गुजरेंगे भारी वाहन, शहर में लाए तो नपा वसूलेगा 5 हजार रु. जुर्माना
गुरुवारको नगर पालिका परिषद का साधारण सम्मेलन हुआ। इसमें शहर में विकास कार्यों के लिए 27 प्रस्तावों पर चर्चा हुई। कुछ प्रस्तावों को लेकर पक्ष-विपक्ष में जमकर बहसबाजी हुई। निर्माण, स्वास्थ्य, राजस्व, जल, स्टोर, योजना स्थापना शाखा के प्रस्ताव शामिल किए गए। दोपहर 12 बजे शुरू हुआ सम्मेलन 3 बजे तक चला। सभी प्रस्तावों को सहमति दी गई। इस दौरान भैंस बाजार में पशु पंजीयन को लेकर विवाद की स्थिति बनी। विधायक प्रतिनिधि कमल बिर्ला ने रिकार्ड में पशु बाजार की जगह भैंस बाजार होने की बात कहने पर नपा अध्यक्ष लाली शर्मा तैश में गए। उन्होंने कहा नपा के रिकार्ड में पशु बाजार का नाम अगर भैंस बाजार होगा तो अध्यक्ष की कुर्सी छोड़ दूंगा। सम्मेलन में यह भी निर्णय लिया कि शहर में शुक्रवार से भारी वाहन बायपास से से ही गुजरेंगे। पशु पंजीयन को लेकर विपक्ष ने मांग उठाई कि बाजार से गोवंश का पंजीयन बंद किया जाए। इस पर अध्यक्ष लाली शर्मा सीएमओ संजेश कुमार गुप्ता ने कहा नगरीय प्रशासन निकाय अधिनियम के तहत पशुओं को पंजीयन होना है, इसमें कुछ भी फेरबदल कर बदला नहीं जा सकता। पंजीयन से गोवंश को निकाल दिया तो पंजीयन के ठेके की राशि 54 लाख रुपए से सीधे 4 लाख पर जाएगी। एक ही बार में इतनी राशि कम होने पर प्रशासन इसकी रिपोर्ट मांगता है। वहीं जिन सदस्यों को इससे अापत्ति है वह लिखित में दें, आगे बैठक में इस पर विचार विमर्श किया जाएगा।
1. निर्माणशाखा के तहत स्वच्छ अभियान भारत के तहत स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग सुविधाघर के निर्माण की स्वीकृति। इसके लिए लगभग 20 लाख रुपए का स्टीमेट बनाया गया।
2.इंदिरासागर कॉलाेनी वार्ड 16 में सीवर लाइन सैप्टिक टैंक के मरम्मत कार्य नई सीवर लाइन निर्माण को लेकर विपक्ष के सदस्यों ने बताया कॉलोनी एनवीडीए के तहत आती है तो नपा इसका काम क्यों करे। इस पर नपा अध्यक्ष सीएमओ ने कहा शहर की सीमा पर मौजूद कॉलोनी के रहवासी वार्ड 16 में निवास करते है। वहीं विभाग नपा को 10 लाख रुपए की राशि दे रहा है, नपा को िसर्फ काम करना है।
3.वार्ड15 बाहेती कॉलोनी स्थित नवनिर्मित पार्क में झूले, बैंच अन्य सामग्री के लिए प्रस्ताव पारित किया गया। इसके लिए दो लोगों की टीम बनाई गई।
4.मुख्यमंत्रीशहरी स्वच्छता मिशन के तहत शौचालयों के निर्माण के प्रस्ताव पर जमकर बहस हुई। पक्ष ने बताया एक बार में 500 सुविधाघर निर्माण की स्वीकृति होती है। इसमें से 236 बन चुके हैं। वहीं 264 का निर्माण होना बाकी है। इस पर विपक्ष के सदस्यों ने कहा पूरे शहर के लिए मात्र 500 सुविधाघर पर्याप्त नहीं है।
5.वार्ड7 8 में लगने वाले मटन मार्केट के स्थानांतरण को लेकर खूब बहस हुई। विपक्ष ने मुद्दा उठाया कि मार्केट के अलावा भी शहर मे कई जगह यह दुकानें संचालित हो रही है। इस पर क्या कार्रवाई होगी। विपक्ष की बात पर नपा अध्यक्ष सीएमओ ने स्वास्थ्य अधिकारी योगेंद्र गुप्ता को निर्देशित किया कि सभी दुकानदारों को दुकान का लाइसेंस बनवाने के लिए नोटिस दिया जाए। साथ ही इसकी नोटिस की प्रतिलिपि थाना प्रभारी एसडीएम को भी सौंपी जाए। नोटिस के बाद भी दुकान बंद नहीं हो तो थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई जाए।
6.परिषदद्वारा गंभीर बीमारी से जूझ रहे वार्ड 3 के निवासी संजय पिता सुदेश शिंदे को निकाय विधि से इलाज के लिए रकम प्रदान करने का प्रस्ताव पारित हुआ। स्वाइन फ्लू को लेकर कलेक्टर ने सभी अधिकारियों की एक बैठक ली थी। इसमें निर्देशित किया गया कि बीमारी से रोकथाम लोगों में जागरुकता लाने के लिए इसका प्रचार-प्रसार किया जाए। नपा लोगों को जागरूक करने के लिए शहर में बड़े होर्डिंग्स लगाएगी।
7.आमजनकी शिकायत सुनवाई निराकरण के लिए नपा में टेलीफोन की व्यवस्था होगी। इसके लिए दो कर्मचारी लगाए जाएंगे। जो शहर संबंधी सूचना को रजिस्टर में नोट कर संबंधित विभाग को समस्या से अवगत कराएंगे। बाहेती कॉलोनी के नए पार्क में 21 विभिन्न प्रकार के पौधे लगाने का प्रस्ताव पारित हुआ।
परिषद सम्मेलन में नपा अध्यक्ष लाली शर्मा, सीएमओ संजेश कुमार गुप्ता पार्षदगण मौजूद रहे।