5 करोड़ से बनेगी मर्दलिया में मिर्च मंडी
एशियाकी दूसरे नंबर की सबसे बड़ी मिर्च मंडी बेड़िया के स्थान पर गांव से ही करीब तीन किमी दूर ग्राम मर्दलिया में बनाई जाएगी। लंबे समय से इसकी कवायद की जा रही थी। पिछले दिनों सनावद आए मंडी बोर्ड एमडी अरुण पांडे ने प्रस्तावित नई मंडी की सैद्धांतिक सहमति दे दी है।
मर्दलिया में मंडी करीब 5 करोड़ की राशि से बनाई जाएगी। स्थानीय मंडी प्रशासन को फिलहाल सीएमडी की ओर से अधिकृत पत्र का इंतजार है। हालांकि मंडी प्रबंधन ने इसके लिए जिला प्रशासन के पास जमा होने वाली 10 फीसदी मार्जिन मनी यानी 16 लाख रुपए जमा करा दिए हैं। पुरानी मिर्च मंडी काफी छोटी पड़ती है। साथ ही यहां से दिनभर उड़ने वाली धांस के कारण आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्कूल में बच्चों और अस्पताल में मरीजों को भी इससे परेशानी होती है। जिसे देखते हुए लंबे समय से वर्तमान मंडी को यहां से स्थानांतरित कर नई मंडी बनाने की कवायद चल रही थी।
मिर्च मंडी बेड़िया में देशभर से व्यापारी मिर्च खरीदी के लिए आते हैं। यहां से लगभग 90 फीसदी माल अलग-अलग ब्रांड नेम से विदेशों में भी भेजा जाता है। मंडी से हर साल अरबाें रुपए का कारोबार होता है।
^सीएमडी ने सैद्धांतिक सहमति दी है। मर्दलिया में 20 एकड़ जमीन मिली है। अधिकृत पत्र आते ही बाउंड्रीवाल बनाई जाएगी। नियमानुसार टेंडर से मंडी का निर्माण शुरू होगा। -केसीपाराशर, मंडी सचिव, सनावद
^पहले 20 एकड़ जमीन का सीमांकन कराया जाएगा। मार्जिन मनी की राशि जमा करा दी गई है। नई मंडी में सभी सुविधाएं जुटाई जाएगी। -सुरेशसोलंकी, मंडी अध्यक्ष प्रतिनिधि
स्वीकृति
बेड़िया के पास मर्दलिया में प्रस्तावित जमीन। यहां नई मिर्च मंडी का निर्माण होगा।
बेड़िया के पास मर्दलिया में प्रस्तावित जमीन पर बोर्ड लगा दिया गया।