- Hindi News
- एनवीडीए यंत्री ने सहायक लेखाधिकारी को थप्पड़ मारा
एनवीडीए यंत्री ने सहायक लेखाधिकारी को थप्पड़ मारा
महिला यंत्री की जानकारी मांगी थी
भास्करसंवाददाता|बड़वाह
जनपदपंचायत में महिला यंत्री की जानकारी नहीं देने पर एनवीडीए डिविजन 8 के उपयंत्री अखिलेश चौहान ने जनपद के सहायक लेखाधिकारी जितेन्द्र शर्मा को थप्पड़ मार दिया। लेखाधिकारी श्री शर्मा ने इसकी शिकायत पुलिस को की है। पुलिस के अनुसार गुरुवार दोपहर जनपद में उपसरपंच चुनाव में लगे अधिकारी-कर्मचारियों की बैठक चल रही थी। बैठक में श्री चौहान की ड्यूटी पीतनगर के पीठासीन अधिकारी के रूप में लगी थी। बैठक के बाद अखिलेश ने जितेन्द्र शर्मा से महिला यंत्री के संबंध में जानकारी लेना चाही, लेकिन श्री शर्मा ने इस जानकारी को वरिष्ठ अधिकारी के निर्देश बिना देने की बात कही। इसी दौरान विवाद बढ़ा और अखिलेश ने श्री शर्मा के गाल पर थप्पड़ मार दिया। जनपद में मौजूद अन्य लोगों के हस्तक्षेप के बाद किसी तरह मामला शांत हुआ। जिसके बाद श्री शर्मा ने अखिलेश के खिलाफ शिकायती आवेदन पुलिस थाने में दिया है। थाने में बड़ी संख्या में जनपद कर्मचारी एवं सचिव उपस्थित थे।
सहायक लेखाधिकारी जितेन्द्र शर्मा।