- Hindi News
- मंडलेश्वर में खुलेगा सेंट्रल स्कूल, जमीन की मंजूरी
मंडलेश्वर में खुलेगा सेंट्रल स्कूल, जमीन की मंजूरी
राज्यसभा सदस्य विजयलक्ष्मी साधौ ने किए थे प्रयास
भास्करसंवाददाता|मंडलेश्वर
करीब4 साल की मेहनत के बाद आखिरकार मंडलेश्वर को सेंट्रल स्कूल की सुविधा मिल गई। अभी तक जमीन की कवायद पूरी नहीं होने के कारण सेंट्रल स्कूल नहीं खुल पा रहा था। इसे लेकर 12 दिसंबर 2011 काे राज्य सभा सदस्य विजयलक्ष्मी साधौ ने तत्कालीन मानव संसाधन विकास मंत्री कपिल सिब्बल, तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह से एक प्रतिनिधिमंडल के साथ पहुंचकर मुलाकात की थी। कुछ दिन बाद ही मंडलेश्वर में सेंट्रल स्कूल खोलने की घोषणा हो गई थी, लेकिन जमीन की कवायद के कारण काम अटक रहा था। जिले में सिर्फ खरगोन और बड़वाह में ही केंद्रीय विद्यालय है।
सेंट्रल स्कूल के लिए राजस्व विभाग द्वारा मंडलेश्वर की हल्का नंबर 25 खसरा नंबर 260 की 26-28 हेक्टेयर चरनोई भूमि सेंट्रल स्कूल के निर्माण के लिए दी जाएगी। युवा नेता र|दीप मोयदे ने बताया इसे लेकर तत्कालीन विदेश राज्यमंत्री ई-अहमद ने भी 15 मई 2012 को खरगोन कलेक्टर को पत्र लिखा था। तभी से जमीन के लिए प्रयास चल रहे थे। जमीन को लेकर असिस्टेंट कमिश्नर भोपाल केंद्रीय विद्यालय संगठन को भी पत्र लिखा गया था। व्यापारी संघ अध्यक्ष यशवंत तवर, ओमप्रकाश अग्रवाल, गुरुसिंह सभा के बंटी छाबड़ा, नार्मदीय ब्राम्हण समाज अध्यक्ष अनिल भटोरे ने हर्ष जताया। राज्य सरकार द्वारा भूमि आवंटन नियम में संशोधन किए गए हैं। इससे पहले केंद्र सरकार स्कूल को मंजूरी दे चुकी थी, लेकिन मामला जमीन आवंटन के कारण अटका था। मंगलवार को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में जमीन की मंजूरी मिली है।
^मंडलेश्वरएजुकेशन हब बन चुका है। यहां ट्रायबल एरिया काफी है। इसे देखते हुए लगातार प्रयास किए गए। जिसका नतीजा सामने आया। लंबे समय से यहां केंद्रीय विद्यालय की जरूरत महसूस हो रही थी। -विजयलक्ष्मीसाधौ, राज्यसभा सदस्य, मंडलेश्वर