- Hindi News
- दामखेड़ी गांव में नाले में पड़ा मिला नवविवाहिता का शव
दामखेड़ी गांव में नाले में पड़ा मिला नवविवाहिता का शव
भगवानपुराथानाक्षेत्र के दामखेड़ी गांव में नाले में मंगलवार को नवविवाहित महिला का शव मिला। बुधवार को जिला अस्पताल में उसका पोस्टमार्टम हुआ। एसपी अमित सिंह एसडीओपी करणसिंह रावत भी यहां पहुंचे। उन्होंने परिजनों से पूछताछ की। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। वे पीएम के बाद शव को अंतेष्टि के लिए भगवानपुरा ले गए।
सिरवेल महादेव के तितरवागली फालिया निवासी गणस्या ने बताया उनकी बेटी राधा (19) का विवाह 4 महीने पहले दामखेड़ी के मुकेश कुंवर सिंह से हुआ। मंगलवार शाम उसके ससुराल से बेटी की मौत की खबर आई। राधा के पति मुकेश ने भगवानपुरा पुलिस को इसकी भी सूचना दी। राधा के गले, सिर, गाल और कान पर धारदार हथियार के निशान मिले। उन्होंने बताया पीएम के दौरान ससुराल पक्ष से कोई भी नहीं आया।
मौके पर की जांच, संिदग्धों से पूछताछ जारी
^नवविवाहिता महिला के शव के मामले में एसपी सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया मौके से खून, हथियार या झूमाझटकी के निशान नहीं मिले। किसी अन्य स्थान पर हत्या कर शव नाले के पास पटक दिया है। संदिग्ध लोगों से पूछताछ जारी है^ -अमित सिंह, एसपीखरगोन
एसपी श्री सिंह (बाएं) ने अस्पताल परिसर में एसडीओपी परिजनों से पूछताछ की।