- Hindi News
- सगुर भगुर मेले में जा रहे युवक को बाइक ने टक्कर मारी, मौत
सगुर-भगुर मेले में जा रहे युवक को बाइक ने टक्कर मारी, मौत
दोअलग-अलग दुर्घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गए। पहला हादसा खंडवा रोड पर सांईखेड़ी और सुर्वा के बीच हुआ। दूसरी घटना भी खंडवा रोड स्थित गोपालपुरा के पास तीसरी इसी हाईवे पर ऊन-तलकपुरा के पास हुई। मंगलवार रात अमरसिंह पिता नखला डुडवे (35) निवासी चौपाली अपने साथी मांडवखेड़ा निवासी सिकदार गंभीर के साथ सगुर-भगुर मेला देखने पैदल जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से रहे बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे अमरसिंह की मौत हो गई जबकि सिकदार घायल हो गया।
दूसरी घटना बुधवार सुबह हुई। रविंद्रनगर निवासी समीर अली सैय्यद गोपालपुरा स्थित एक निजी स्कूल में बच्चे को स्कूल छोड़ने बाइक से गए थे। इसी दौरान मोड़ एक साइकिल चालक को बचाने उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। इससे सैय्यद के पैर एवं सिर में चोटें आई है। तीसरी घटना बुधवार को ही बड़वानी रोड पर हुई। गावशिंदे कॉलोनी िनवासी लाइनमैन सुखराम पटेल ड्यूटी के लिए तलकपुरा ग्रिड पर बाइक से जा रहे थे। पीछे रहे अज्ञात मोटरसाइकल चालक ने ऊन और तलकपुरा के बीच उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। श्री पटेल के पैर हाथ में गंभीर चोटें आई है।
दुर्घटना में घायल सिकदार गंभीर को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।