पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गाजे बाजे से लाए माता प्रतिमा, प्राण प्रतिष्ठा आज

गाजे-बाजे से लाए माता प्रतिमा, प्राण प्रतिष्ठा आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ऊन|ऐतिहासिक महालक्ष्मीमंदिर में आज से नवरात्रि शुरू होगी। नौ दिन तक विभन्न कार्यक्रम होंगे। अष्टमी पर भंडारा होगा। मान्यता है माता िदन में तीन बार रुप बदलती है। पूरे नौ दिन मंदिर में देश-प्रदेश से श्रद्धालु दर्शनार्थ पहुंचेगे।

पुलिस अफसरों ने बुधवार को नवरात्रि उत्सव के लिए मूर्ति स्थापना, रक्षा समिति डीजे संचालकों की बैठक कंट्रोल रूम एसडीओपी कार्यालय में ली। अफसरों ने शांति व्यवस्था के लिए सभी को निर्देश जारी किए। एसडीओपी आर.बी. दीक्षित ने बताया माता स्थापना स्थल पर नौ दिनों तक स्थापना समिति के दो सदस्य रोजाना रात में में साेएंगे। कोई कानून हाथ में नहीं लेगा। संदिग्धों की सूचना तत्काल पुलिस अफसरों को देने के िनर्देश दिए गए हैं। उन्हें शहर में नजर रखने की हिदायत दी है। वहीं डीजे संचालकों को कहा गया है कि डीजे संचालन के लिए एसडीएम की अनुमति जरूर लें।

हेकड़ीडालकर चलाएं बिजली, लें अस्थाई कनेक्शन- अफसरोेंने स्थापना समिति सदस्यों से पंडाल के लिए एमपीईबी से अस्थाई बिजली कनेक्शन लेने की बात कही है। उन्होंने कहा यदि कोई हेकड़ी डालकर बिजली की चोरी करता है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई होगी। नगरपालिका कर्मचारियों को उत्सव के दौरान सफाई व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश भी दिए हैं।

प्रतिमा स्थल पर सोएंगे समिति सदस्य, डीजे वालोंे को लेना होगी एसडीएम से अनुमति

भास्कर संवाददाता|खरगोन

मांशक्ति की आराधना का पर्व नवरात्रि गुरुवार से शुरू हो रहा है। पहले दिन माता दुर्गा की प्रतिमा एवं घट की स्थापना होगी। उत्सव को लेकर मोटी माता मंदिर, कंुदा नदी तट स्थित कालिका मंदिर, उमरखली रोड स्थित संतोषी माता मंदिर, छटी माता मंदिर में बुधवार को दिनभर तैयारियां चली। कालिका माता मंदिर के पूजारी सुशील अत्रे ने बताया नौ दिनों तक माताजी का अलग-अलग शृंगार के साथ िवशेष अनुष्ठान, महाआरती होगी। उधर सार्वजनिक स्थलों घरों में मूर्ति स्थापना के लिए श्रद्धालुओं ने प्रतिमाएं शृंगार सामग्री खरीदी। गरबा नृत्य के लिए शहर में 50 से ज्यादा जगह पर पंडाल सजाए हैं। बड़े आयोजन डीआरपी लाइन, बोखले कॉलोनी, ब्रज विहार, राधावल्लभ मार्केट आदि जगहों पर होगा।