पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हर गरबा मंडल को भरना पड़ेगा फार्म

हर गरबा मंडल को भरना पड़ेगा फार्म

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हर गरबा मंडल को भरना पड़ेगा फार्म

सनावद| बुधवाररात 8.30 बजे पुलिस थाने में टीआई एमएस जाट ने शहर के 22 गरबा मंडलों की बैठक आयोजित की। इसमें गरबा मंडलों को दिशा निर्देश जारी करते हुए टीआई श्री जाट ने कहा गई। नवरात्रि के पहले दिन ही पुलिस की ओर से गरबा पांडालों पर पहंुचकर एक फार्म भरवाया जाएगा। रात में दो लोगों को भी गरबा पांडाल पर सुरक्षा की दृष्टि से सोना होगा। सारी जिम्मेदारी गरबा पांडाल संचालकों की रहेगी। इस दौरान गरबा पांडाल के आसपास आसामाजिक तत्व नजर आने पर तुरंत पुलिस को सूचना देने की ताकीद की गई। सभी गरबा मंडल संचालकों को पुिलस ने सरकारी मोबाइल नंबर भी िदए।

बडूदके ड्राइवर के साथ मारपीट

सनावद| बडूदनिवासी ड्राइवर दिलीप तंवर के साथ पारिवारिक विवाद में मारपीट की गई। वहीं दूसरे पक्ष के लोगों ने भी उनके साथ मारपीट का आरोप लगाया। दोनों पक्ष रात नौ बजे थाने में जमा हाे गए। इसमें महिलाएं भी थी। पुलिस ने मेडिकल कराने के बाद मामला जांच में लिया।