सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करने की मांग
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करने की मांग
सनावद| करहीमें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करने की मांग को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल स्वास्थ्य आयुक्त संचालक से मिला। विधायक राजकुमार मेव, वाल्मीकि एेकेडमी डायरेक्टर एलएन पाटीदार, कन्हैया पाटीदार, प्रवीण गोस्वामी ने स्वास्थ्य आयुक्त पंकज अग्रवाल संचालक नवनीत कोठारी से मुलाकात कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दर्जा देने संबंधी ज्ञापन सौंपा। एलएन पाटीदार ने बताया संचालक आयुक्त ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।