- Hindi News
- बाइक भिड़ी, इंदौर ले जाते समय एंबुलेंस का डीजल खत्म
बाइक भिड़ी, इंदौर ले जाते समय एंबुलेंस का डीजल खत्म
{बासवा में हुए हादसे में पांच घायल
भास्करसंवाददाता|बासवा
इंदौर-इच्छापुरहाईवे पर बासवा में दो बाइक सवार आपस में टकरा गए। एक बाइक पर तीन एक पर दो लोग सवार थे। पांचों घायलों को सिविल अस्पताल सनावद लाया गया। यहां से इंदौर रैफर करते समय एंबुलेंस 108 में डीजल खत्म होने के कारण घायल कराहते रहे। उन्हें पहले 108 में बैठाया गया, लेकिन वाहन स्टार्ट नहीं हुआ। फिर वैन में बैठाया। यहां से भी एंबुलेंस में डीजल डालने के बाद घायलों को उतारकर वापस 108 में बैठाया गया। देरी के चलते मरीजों की स्थिति बिगड़ती गई।
सुबह 10.30 बाइक एमपी12 एमएफ 4240 से जा रहे जसवंतसिंह फकेरसिंह (50) निवासी मोकलगांव, मोहन श्यामलाल पटेल (58) निवासी कालका लखन निवासी कोंडावत सामने से रही बाइक से टकरा गए। दूसरी बाइक पर कन्हैया बाबू (19), निवासी जबरन कॉलोनी खंडवा उनका बेटा शिव खंडवा से आेंकारेश्वर जा रहे थे। तभी सामने से रही बाइक से टक्कर हो गई। बाइक एमपी12एमसी-2657 कन्हैया चला रहा था। समाजसेवी जयपालसिंह पंवार लालसिंह गौड़ घायलों को सिविल अस्पताल सनावद लाए। घायलाें को इंदौर रैफर किया। जब मरीजों को इंदौर के लिए रैफर किया जा रहा था तो 108 एंबुलेंस काफी देर तक स्टार्ट नहीं हुई। ड्राइवर ने कहा डीजल खत्म हो गया। तब घायलों को उससे उतारा गया। बाद में एक बाल्टी में डीजल भरकर एंबुलेंस में डाला। प्रक्रिया में करीब 25 मिनट लग गए। तब तक घायलों की हालत बिगड़ती जा रही थी।
एंबुलेंस 108 में डीजल डाला गया।