- Hindi News
- आज से घट स्थापना के साथ होगी मां की आराधना
आज से घट स्थापना के साथ होगी मां की आराधना
इससाल शारदीय नवरात्र आठ दिन की ही है। 25 सितंबर को कलश स्थापना होगी। 2 अक्टूबर दोपहर 12.7 बजे तक अष्टमी तिथि है। बाद में नवमी शुरू होगी जो तीन अक्टूबर को सुबह 9.58 बजे तक रहेगी। इसके बाद दशहरा प्रारंभ होगा। जयंती माता मंदिर पुजारी पंडित महेंद्र शर्मा ने बताया उदयकाल से तिथि मानी जाती है। इसलिए नवमी और दशमी को एक दिन माना गया है।
नगर में नवरात्र पर्व की विशेष धूम नजर रही है। पर्व को लेकर बुधवार से बाजार में काफी भीड़भाड़ देखने को मिली। घटस्थापना के दिन मार्केट में अच्छी भीड़ उमड़ने की संभावना है। पुलिस के अनुसार नगर में दुर्गा प्रतिमाओं के करीब 30 पंडाल लगे हैं। विभिन्न मोहल्लों में माता भवानी के पंडालों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। नौ दिन तक नगर के विभिन्न कोनों में अनेक धार्मिक,सांस्कृतिक कार्यक्रम आमजन को देखने को मिलेंगे
जयंतीमाता मंदिर में होगा अभिषेक पूजन
जयंतीमाता मंदिर के प्रमुख पुजारी पंडित रामस्वरूप शर्मा ने बताया गुरुवार सुबह तीन बजे से माताजी का अभिषेक पूजन प्रारंभ होगा। इसके बाद शृंगार कर साढ़े पांच बजे प्रात:कालीन आरती होगी। दोपहर 12.30 बजे मध्यान्ह पूजन और आरती होगी। शयन आरती रात्रि 9 बजे की जाएगी।