पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नाम बदलकर दोस्ती की, किसी को बताने की धमकी देकर कर रहा था ज्यादती

नाम बदलकर दोस्ती की, किसी को बताने की धमकी देकर कर रहा था ज्यादती

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लवजिहाद की आशंका के चलते बुधवार दिनभर शहर का माहौल गरमाया रहा। पुलिस अफसरों ने आनन-फानन में सद्भावना बैठक ली। विभिन्न धर्मों के लोगों को शांति व्यवस्था बनाए रखने की हिदायत भी दी। उधर, दोपहर में स्कूल जाते समय संदिग्ध अवस्था में युवक के साथ पकड़ाई युवती ने करीब 10 घंटे बाद देर रात को उसके खिलाफ प्रताड़ना ज्यादती के आरोप लगाए। रात 11 बजे मीडिया से बातचीत में युवती ने अपनी पीड़ा बताई। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई कर रही है। पुुिलस ने आरोपी को हिरासत में लिया है।

जानकारी के अनुसार दोपहर 12.30 बजे मांगरुल रोड से बैंक कॉलोनी वाले रास्ते पर आसपास के लोगों ने युवक-युवती को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा। गुस्साए लोगों ने युवक की बाइक तोड़ी। युवक की पिटाई भी कर दी। कुछ लोगों ने कोतवाली थाने पर सूचित किया। पुलिसकर्मी उन्हें थाने ले गए। यहां दोनों के परिजनों को बुलाया गया। उन्हें समझाइश देकर छोड़ दिया गया। इस दौरान दो पक्षों के बीच तनाव बढ़ गया। कोतवाली थाने पर दोनों ओर से कई लोगों की भीड़ लग गई। हालत बिगड़ती देख डीआरपी लाइन का बल बुलाया गया। एडीएम नरेंद्र सूर्यवंशी, एएसपी राजेश दंडौतिया, एसडीओपी आरबी दीक्षित, एसडीएम आशीष खरे, टीआई बृजेश मालवीय आदि ने कंट्रोल रूम हाॅल में सद्भावना बैठक ली। दोनों पक्षों के लोगों को शांति व्यवस्था बनाए रखने की हिदायत दी।

युवती ने देर रात सफाई दी।

पुलिस की हिरासत में आरोपी अकरम।

समझाइश के लिए करेंगे सेमीनार

अफसरोंने बताया युवाओं को सही-गलत की जानकारी देने के लिए प्रशासन स्तर पर स्कूल-कॉलेज में सेमीनार आयोजित किए जाएंगे। काउंसलिंग की जाएगी, लोगों को समझाइश देंगे।

रात करीब 9 बजे युवती परिजनों के साथ कोतवाली थाने पहुंची। उसने पुलिस को बयान में बताया कि करीब एक साल पहले अकरम ने नाम बदल कर दोस्ती की। वह खुद का नाम आदि वर्मा बता कर ज्यादती करता रहा। करीब एक माह पहले उसकी सच्चाई पता चली। विरोध करने पर अकरम मुझपर दबाव बनाने लगा। किसी को नहीं बताने की धमकी दी थी। जान से माने की बात भी कही। बुधवार सुबह जब मैं परीक्षा देने निकली तो वह बाइक लेकर आया और उसके साथ जबरदस्ती ले जाने लगा। लोगाें ने हमें देख लिया। आशंका के चलते अकरम की पिटाई भी कर दी।

रात 9 बजे बदले हालात