- Hindi News
- जिन सवालों में अच्छे नंबर उनका जवाब नहीं दे पाए बच्चे
जिन सवालों में अच्छे नंबर उनका जवाब नहीं दे पाए बच्चे
भास्कर संवाददाता | कसरावद/बालसमुद/महेश्वर
जिलेमें बुधवार को इंदौर संभाग कमिश्नर संजय दुबे के औचक निरीक्षण से हड़कंप मच गया। जिला मुख्यालय सहित सभी ब्लॉक के सरकारी दफ्तरों, स्कूलों आदि में ताबड़तोड़ व्यवस्थाएं सुधारी गई। सुबह 11 बजे श्री दुबे बालसमुद क्षेत्र की नयानगर स्थित बैड़ीपुरा भीलगांव मिडिल स्कूल पहुंचे। 8वीं क्लास के बच्चों की गणित की टेस्ट कॉपियां जांची। छात्र जितेंद्र, विशाल, छात्रा गायत्री लक्ष्मी को ग्रेड मिली थी। बच्चों से ग्रीनबोर्ड पर वही सवाल हल करने को कहा जिनमें उन्हें अच्छे अंक मिले थे। वे सवालों को हल नहीं कर पाए। इस पर शिक्षक प्राचार्य को फटकार लगाई। उन्होंने कहा फर्जी रिकॉर्ड बनाया तो एफआईआर करेंगे। इस दौरान कलेक्टर नीरज दुबे, एसडीएम बीएस सोलंकी, सहायक आयुक्त बीसी पांडे्य, सीईओ संजय शाक्य सहित अन्य अफसर मौजूद थे।
कमिश्नर संजय दुबे ने क्षेत्र की सरकारी स्कूलों विभागीय कार्यालयों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। स्कूल पहुंचकर छात्रों को पढ़ाया इसके बाद पाठ्यक्रम से जुड़े सवाल भी पूछे। खलटांका स्कूल छात्रों से विषयवार कई सवाल पूछे। छात्रों के गलत जवाब देने पर उन्होंने जनशिक्षक अजय कर्मा से सवाल हल करवाए। दोपहर 1.30 बजे श्री दुबे, जनपद कार्यालय पहुंचे। यहां सरकारी योजनाओं की फाइलें देखीं। इंदिरा आवास योजना प्रभारी भारत दसौंधी को लापरवाही पर फटकार लगाई। उटावद निवासी बोखार यादव ने श्री दुबे को एसडीएम बीएस सोलंकी पर मनमानी और लापरवाही का आरोप लगाया।
कसरावद में बच्चों से पूछे सवाल जनशिक्षक ने हल किए
महेश्वर में देखे आरईएस के निर्माण कार्य
शाम6 बजे श्री दुबे महेश्वर पहुंचे। यहां ग्रामीण यांत्रिकी विभाग (आरईएस) द्वारा बनाए गए ढापला मार्ग पर स्थित नजरपुर गांव के पास सरकारी निर्माण, मातमूर गांव में महेश्वरी नदी के समीप बनी रिटर्निंग वाॅल, मेलखेड़ी में मुख्यमंत्री सड़क योजना की सड़क सहित आदि कार्यों का जायजा लिया। लापरवाही पर आरईएस कार्यपालन यंत्री डीके जैन, सहायक यंत्री डीसी पाटील, उपयंत्री कमलेश जैन सहित अन्य को फटकार लगाई। इस दौरान कलेक्टर श्री दुबे, एसडीएम अनुकूल जैन, तहसीलदार सुदीप मीणा, नायब तहसीलदार भागीरथ वाकला, सीएमएचओ डॉ. विराज भालके, जनपद सीईओ बी. सिसोदिया बीईओ दामोदर नागर मौजूद थे।
मेजमपुर माध्यमिक स्कूल में सवाल-जवाब करते इंदौर