पहले दिन 20 फार्म जमा, आज अंतिम दिन
सहकारिताचुनाव में नामांकन के पहले दिन संचालक पदों के लिए बुधवार 20 फार्म जमा हुए हैं। गुरुवार नामांकन का अंतिम दिन है। बड़वानी खरगोन जिले के पदाधिकारियों चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों के साथ भाजपा कार्यालय में पर्यवेक्षक बाबूसिंह रघुवंशी दिनभर बैठक ली। कांग्रेस के सहकारिता नेता भी चुनाव की तैयारी में है। बुधवार सुबह 11 बजे से सीसीबी में नामांकन का दौर शुरू हुआ। शाम 4 बजे तक 20 लोगों ने संचालक के लिए फार्म जमा किए। भाजपा कांग्रेस के दोनोें पार्टियों के उम्मीदवारों ने फार्म भरे। भाजपा के कुछ उम्मीदवारों ने बुधवार ही फार्म जमा किए हैं, जबकि सभी उम्मीदवारों से गुरुवार फार्म भरने के निर्देश थे। 293 प्रतिनिधि 15 संचालकों के लिए 24 सितंबर को वोटिंग करेंगे। इसके बाद 15 संचालक 30 सितंबर को अध्यक्ष के लिए वोट डालेंगे।
15संचालक पदों के लिए लड़ेंगे चुनाव - कांग्रेसके सहकारिता नेता भूपेंद्र यादव ने बताया 15 संचालक पदों के लिए पार्टी चुनाव लड़ेगी। इसके लिए तैयारियां पूरी हो चुकी है। बुधवार कुछ प्रतिनिधियों ने फार्म जमा किए हैं। शेष प्रतिनिधि गुरुवार फार्म जमा करेंगे। पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं के साथ बैठक हुई है।
पार्टी के उम्मीदवार बाबूसिंह
रघुवंशी के साथ भरेंगे फार्म
भाजपा के पर्यवेक्षक बाबूसिंह रघुवंशी ने भाजपा कार्यालय में दिनभर बड़वानी खरगोन जिले के पदाधिकारियों उम्मीदवारों के साथ चर्चा की। गुरुवार श्री रघुवंशी के साथ पार्टी के उम्मीदवार फार्म जमा करेंगे। हालांकि मुख्य रूप से अध्यक्ष की दौड़ में सीसीबी अध्यक्ष प्रकाश र|पारखी भाजपा जिलाध्यक्ष रणजीतसिंह डंडीर है। इसके बावजूद संगठन का निर्णय होगा। बुधवार कुछ पार्टी उम्मीदवारों के फार्म जमा करने पर जिलाध्यक्ष ने कहा गुरुवार काम होने के कारण पर्यवेक्षक से अनुमित लेकर फार्म भरे हैं।
सीसीबी में संचालक पद के लिए फार्म भरते उम्मीदवार।