- Hindi News
- जगत गुरु जग प्यारे, विश्वकर्मा महाराज हमारे
जगत गुरु जग प्यारे, विश्वकर्मा महाराज हमारे
जगतगुरु जग प्यारे, विश्वकर्मा महाराज हमारे। देव दनुज सबके दु:ख हारे, दीनन के तुम हो रखवारे, केहि विधि उतर हूं पार, हाथ जोड़ विनती करुं धरुं चरण पर माथ, पूर्ण होय मय कामना, यह वर दीजे प्रभू।
यह स्तुति भगवान विश्वकर्मा जयंती पर बुधवार को विश्वकर्मा समाज के लोगों ने पढ़ी। शहर की रामकृष्ण काॅलोनी, तालाब चौक विश्वकर्मा धर्मशाला, सुतमिल औरंगपुरा धर्मशाला में विश्वकर्मा जयंती मनाई। रामकृष्ण कॉलोनी में विश्वकर्मा सोकास समाज की ग्रामीण नगरीय उत्थान ट्रस्ट द्वारा संयुक्त रूप से कार्यक्रम रखा गया। इसमें भगवान विश्वकर्मा का विशेष पूजन, अभिषेक महाआरती हुई। इस दौरान समाज अध्यक्ष टंटू कर्मा, ब्रजेश कर्मा, अशोक कर्मा, लक्ष्मण कर्मा, कमल कर्मा, मिश्रीलाल कर्मा आदि मौजूद थे। वहीं जुलवानियां रोड स्थित सुतमिल में भारतीय मजदूर संघ कार्यकर्ताओं ने पूजा-अर्चना कर विश्वकर्मा जयंती उत्सव मनाया। गुजराती लोहार समाज ने औरंगपुरा स्थित मंदिर में विशेष पूजन कर समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया
विधायकने किया पूजन - तालाबचौक स्थित विश्वकर्मा धर्मशाला में विधायक बालकृष्ण पाटीदार ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा की। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा के अवतार पर प्रकाश डाला। प्रदेश अध्यक्ष संतोष विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष रविन्द्र कडवाने, नारायण कर्मा राजनाथ कर्मा, रितेश कडवाने, नानुराम कर्मा, राहुल कडवाने, पप्पु कर्मा एवं मोतीलाल कर्मा,दिलीप कर्मा, मनोहर कर्मा, शांतिलाल कर्मा, जितेंद्र कर्मा, गुलाबचंद कर्मा सहित सैकड़ों समाजजन मौजूद थे।
तालाब चौक धर्मशाला में आरती करते विधायक अन्य समाजजन।