बैंक अफसरों की गलती से हुए चेक बाउंस
ये था मामला |लोकसभा चुनावदौरान भगवानपुरा ब्लॉक में अटैच 30 से ज्यादा यात्री बसों के किराए भुगतान के लिए 28 अगस्त को तहसीलदास बसंती ठाकुर ने चेक जारी किए। तहसील खाते में पर्याप्त राशि होने से चेक बाउंस हो गए।
बैंक अफसरों से चर्चा करती तहसीलदार बसंती ठाकुर अन्य कर्मचारी।
भास्कर संवाददाता| खरगोन
लोकसभाचुनाव के दौरान 30 से ज्यादा बसों से किराए भुगतान के चेक बाउंस मामले में बुधवार को तहसीलदार बसंती ठाकुर ने संबंधित बैंकों के अफसरों पर लापरवाही के आरोप लगाए। उन्होंने संबंधित बैंक अफसरों से चर्चा भी की। उन्होंने बताया 23 अगस्त को 2.17 लाख रुपए का बैंक ड्राफ्ट बस संचालकों के किराए के लिए जमा किया गया। लेकिन 25 अगस्त तक खाते में रुपया जमा नहीं हुआ। इसमें एसबीआई से नर्मदा मालवा ग्रामीण बैंक की डाक समय पर पोस्ट नहीं होने से परेशानी हुई। उन्होंने कहा संबंधित बैंक अफसरों के खिलाफ कार्रवाई के लिए जिले के वरिष्ठ अफसरों को पत्र लिखेंगी। वहीं खाते की जानकारी नहीं रखने और भ्रम में साइन करवाने के लिए क्लर्क गुलाब मंडलोई को भी फटकार लगाई।