- Hindi News
- शिवलिंग से लिपटा रहा सांप, लोगों की भीड़ जमा
शिवलिंग से लिपटा रहा सांप, लोगों की भीड़ जमा
मंडीमार्ग स्थित भीलटदेव मंदिर में बुधवार की रात 8.30 बजे एक सांप आकर शिवलिंग से लिपटा रहा। इस नजारे को देखने के लिए धीरे-धीरे श्रद्धालुओं की भीड़ लगने लगी। अधिक शोर होने पर सांप मंदिर के एक कोने में फन फैलाए बैठा रहा। महिला-पुरुषों बच्चों की भीड़ देखने के लिए रात नौ बजे तक लगी रही। लोगों ने मंदिर के मुख्य चैनल गेट पर ताला लगा दिया। इस दौरान श्रद्धालु बाहर खड़े होकर दर्शन लाभ लेते रहे। श्रद्धालुओं ने सांप पकड़ने से मना कर दिया। रात साढ़े नौ बजे तक लोग मंदिर पहुंचते रहे।
मंदिर के अंदर बैठा सांप देखने के लिए भीड़ उमड़ी।