पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विश्वकर्मा भगवान का शृंगार, महाआरती

विश्वकर्मा भगवान का शृंगार, महाआरती

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिल्पऔर यंत्रों के देवता भगवान विश्वकर्मा की जयंती बुधवार को नगर में धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान औद्योगिक क्षेत्रों, लोहे, मशीन तथा औजारों से संबंधित कार्य करने वाले, वाहन शोरूम आदि में विश्वकर्मा भगवान की पूजा की गई। नावघाट खेड़ी के नर्मदा उत्तर स्थित भगवान विश्वकर्मा मंदिर में विश्वकर्मा समाज के लोगों ने श्रद्धाभाव से पर्व मनाया। समाजजनों ने मंदिर में विशेष सजावट की। सुबह नौ बजे से पंडितों द्वारा विश्वकर्मा भगवान का पूजन अभिषेक कर शृंगार किया। दोपहर 12 बजे महाआरती हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित हुए। इसके बाद भंडारा भी हुआ।

कौशल विकास केंद्र में विश्वकर्मा जयंती मनाई गई। विश्वकर्मा भगवान की फोटो पर माल्यार्पण कर पूजा-अर्चना की गई। कक्ष सजावट प्रतियोगिता हुई। केंद्र के माड्यूल, इलेक्ट्रीशियन डोमेस्टिक, वेल्डर, ब्यूटी पार्लर, कम्प्यूटर आॅपरेटर के सभी विद्यार्थियों ने भाग लिया। संस्था प्रबंधक जगदीश श्रीवास्तव ने इलेक्ट्रीशियन डोमेस्टिक को प्रथम पुरस्कार दिया। प्रशिक्षक लेखापाल नम्रता रावत, इलेक्ट्रीशियन डोमेस्टिक चेनसिंग जामरे, वेल्डर प्रकाश भूराजी, ब्यूटी पार्लर रंजना गुप्ता, कम्प्यूटर आॅपरेटर रोशन सोलंकी प्रशिक्षणार्थी जयंत मालाकार, अमन वर्मा, फैजल खान मौजूद रहे।

नगर में विश्वकर्मा भगवान की आरती करते श्रद्धालु। तत्पश्चात प्रसादी वितरण किया गया।