- Hindi News
- प्रापर्टी विवाद चरित्र शंका में की हत्या
प्रापर्टी विवाद चरित्र शंका में की हत्या
खंगवाड़ारोड पर जूनापानी बेड़ी के पास 9 सितंबर को संदेहास्पद परिस्थिति में मिली सिर कुचली लाश के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया। पेशे से किसान धनगांव जिला खंडवा निवासी मुन्नालाल पिता रुगीया की हत्या चरित्र शंका और प्रापर्टी विवाद के चलते की गई थी। साक्ष्य छिपाने की दृष्टि से शव का चेहरा पत्थर से कुचल दिया गया था। हत्या मुख्य आरोपी बबलू उर्फ संतोष पिता बालकसिंह बंजारा निवासी रोशनपुरा थाना धनगांव जिला खंडवा ने सनावद के सावन पिता कमल शिंदे और अंकित पिता राधेश्याम के साथ मिलकर की थी। सात आरोपियों पर हत्या का केस दर्ज किया है। दो फरार हैं। मुख्य आरोपी को बुधवार को न्यायाधीश हिमांशु शर्मा की कोर्ट में पेश कर 19 सितंबर तक रिमांड पर लिया है। एसडीओपी आरसी पाठक, सनावद थाना प्रभारी एमएस जाट, उपनिरीक्षक अशोक महाजन, जितेंद्र यादव, सहायक उपनिरीक्षक जितेंद्र यादव आदि की भूमिका सराहनीय रही।
कम समय में किया हत्या के मामले का खुलासा
यह आरोपी फरार
वारदात को ऐसे दिया अंजाम
पुलिस को घटनास्थल का पता गलत बताया
^सनावद पुलिस ने कम समय में ही अंधे कत्ल का खुलासा किया। इसमें एसडीओपी और थाना प्रभारी ने इंदौर से आरोपियों को तलाशने में सक्रीयता दिखाई।^ राजेशदंडोतिया, एडीशनलएसपी खरगोन
मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दो आरोपी सावन और अंकित अभी फरार हैं। इसमें राकेश और सलमान का आपराधिक रिकार्ड भी है। राधेश्याम पर छत्रीपुरा में मारपीट शराब बेचने के मामले दर्ज हैं।
आरोपी बबलू उसके साथी सावन और अकित के साथ मिलकर मुन्ना को एक वाहन रेलवे क्रासिंग पुनासा रोड पर बुलाया। यहां से आरोपी जिस वाहन में टोल टैक्स बैरियर से गुजरे थे उस समय के वीडियाे फुटेज भी पुलिस ने बरामद कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी थी।
पुलिस को यह कहानी तब झूठी लगी जब आरोपियों ने बार बार हत्या का स्थान और वहां तक पहुंचने वाले रास्ते की जानकारी पुलिस को सही ढंग से नहीं दी। पुलिस को उन्होंने टोल टैक्स के आगे वाले रास्ते पर तो किसी ने उससे पहले हत्या कर शव फेंकने की बात कही। पूछताछ के बाद आरोपियों ने स्वीकार किया कि असली आरोपी बबलू ही है और उसने सनावद के दो लोगों सावन पिता कमल शिंदे अंकित पिता राधेश्याम के साथ मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। खुद को आरोप से बरी करने के लिए उसने सौंदा दो लाख रुपए में क