पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गाय, गंगा, गीता और गायत्री भारतीय धर्म के चार स्तंभ : पंडित बिल्लौरे

गाय, गंगा, गीता और गायत्री भारतीय धर्म के चार स्तंभ : पंडित बिल्लौरे

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोलंकी कॉलाेनी में चल रही नर्मदा महापुराण कथा समाप्त

भास्कर संवाददाता | सनावद

गाय, गंगा, गीता और गायत्री यह भारतीय धर्म के चार स्तंभ है। हमें धर्म के मार्ग पर चलना चाहिए। नर्मदा के संरक्षण के लिए तटों पर पौधरोपण जरूरी है। वृक्षों से ही वातावरण निर्मित होगा। शुक्रवार को यह बात सोलंकी काॅलोनी में चल रही नर्मदा महापुराण कथा के समापन पर कथा वाचक पंडित भरत बिल्लौरे ने कही।

पंडितजी ने कहा, गाय को ग्रास देना, नर्मदा को शुद्ध रखना व मां नर्मदा की सफाई करना यही नर्मदा पुराण का उद्देश्य है। नर्मदा पुराण विराम पर पंडितजी ने पंडाल में बैठे श्रद्धालुओं को संकल्प दिलाया कि वह गाय की रक्षा करेंगे। नर्मदा शुद्धिकरण के लिए आगे आएंगे। माता-पिता की सेवा करेंगे। पंडित बिल्लौरे ने कोटेश्वर से अमरकंटक तक तटों पर बसे तीर्थों का वर्णन किया। कथा समापन पर राहुल डांस एकेडमी के बच्चों ने भजनों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया।

माली समाज द्वारा आज निकाली जाएगा चुनरी यात्रा - नर्मदा जयंती पर शनिवार सुबह 9 बजे माली समाज द्वारा गणेश मंदिर में चुनरी यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा बस स्टैंड, मोरटक्का चौराहा, सुभाष चौक, पीपल चौक, भवानी मार्ग, जवाहर मार्ग होते हुए माली समाज धर्मशाला पहुंचेगी। माली समाज युवा संगठन संरक्षक निलेश मालाकार, नितिन मालाकार, मोहन माली, राकेश मालाकार, अंकित गेहलोत, रविंद्र माली, सचिन माली ने यात्रा को सफल बनाने का आव्हान किया।

कथा समापन पर राहुल डांस एकेडमी के बच्चों ने भजनों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया।

खबरें और भी हैं...