पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कन्याशाला भवन निर्माण का भूमिपूजन किया

कन्याशाला भवन निर्माण का भूमिपूजन किया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
10 हजार स्क्वेयर फीट में बनेगा भवन

भास्कर संवाददाता | सनावद

शासकीय कन्या उमा विद्यालय में गुरुवार को 1.23 करोड़ की लागत से बनने वाले नवीन भवन का भूमिपूजन विधायक हितेंद्रसिंह सोलंकी ने किया। समारोह में विशेष अतिथि लाला जीवनदास बंसल, कैलाश जटाले, विष्णु ठेकेदार, रामचरण कुशवाह थे। अध्यक्षता विमलचंद काला ने की।

कन्याशाला निर्माण के लिए जमीन दानदाता लक्ष्मीनारायण साद के बेटे राजेंद्र साद ने विधि-विधान से भवन निर्माण की अाधारशिला रखी। इसके साथ ही सर्वसुविधा युक्त भवन का निर्माण कार्य शुरू होगा। दो मंजिला भवन 10 हजार स्क्वेयर फीट में बनेगा। इसका निर्माण दिसंबर तक पूरा होगा। इस दौरान रामचरण कुशवाह, कमल बिर्ला, डॉ. दुलीचंद चाैपड़ा, श्याम पुरोहित, प्रभात उपाध्याय, रशीद जोया व स्कूल स्टॉफ मौजूद था। पीआईयू सहायक परियोजना मंत्री आरडी शिंदे ने बताया पहली मंजिल पर एक क्लास रूम, कम्प्युटर रूम, अार्ट, क्रॉप रूम होगा। इसके साथ ही प्रिसिंपल रूम व दो शौचालय भी होंगे। वही ग्राउंड फ्लोर पर तीन क्लास रूम एक लैब होगी। इसके अलावा एक लाइब्रेरी रूम व दो शौचालय हाेंगे।

शासकीय कन्या विद्यालय में नवीन भवन का भूमिपूजन करते अतिथि।

खबरें और भी हैं...