पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहर से 3 किमी दूर सनावद रोड। यहां है द्वारसिंह

शहर से 3 किमी दूर सनावद रोड। यहां है द्वारसिंह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर से 3 किमी दूर सनावद रोड। यहां है द्वारसिंह बारेला का खेत। चार एकड़ रकबे में 18 दिन की गेहूं फसल हो गई है। खेत में दरार पड़ने लगी है। अब पहली सिंचाई बेहद जरूरी। यूरिया नहीं मिल रहा है। किसान का कहना है यूरिया देने के बाद ही सिंचाई हो पाएगी। फसल की बढ़वार मोटे दाने के लिए यह जरूरी है। वे बताते हैं एक सप्ताह से चक्कर काट रहा हूं। एक बोरी खाद भी नहीं मिला। खाद नहीं दिया तो फसल कमजोर रह जाएगी। अच्छी बढ़वार नहीं होने से बाली दाना दोनों कमजोर रह जाएंगे। लागत भी नहीं निकल पाएगी।