पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 41 खंडपीठ सुनेंगी मामले

41 खंडपीठ सुनेंगी मामले

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विधिकसेवा प्राधिकरण की मेगा लोक अदालत 13 दिसंबर को लगेगी। इसमें राजीनामा योग्य 22503 प्रकरण निराकरण के लिए रखे जाएंगे। प्रकरणों का निराकरण करने के साथ ही ब्याज पैनाल्टी में छूट भी दी जाएगी। मेगा लोक अदालत को लेकर जिले में 41 खंडपीठ लगेंगी। इसमें 22 हजार से ज्यादा मामलों का निपटारा होगा। सबसे ज्यादा 12 खंडपीठ जिला मुख्यालय पर होंगी। अदालत को लेकर जिला विधिक प्राधिकरण ने तैयारी की है। अदालत में पक्षकार उपस्थित हो इसके लिए नोटिस भी जारी किए गए हैं।

यह मामले सुने जाएंगे - स्वास्थ्य,शिक्षा, नगरपालिका, सहकारिता विभाग, श्रम, मनरेगा, राजस्व, पुलिस विभाग, चेक अनावरण के मामले, मोटर दुर्घटना दावे, वैवाहिक या कुटुंब न्यायालय, वन अधिनियम, किराया, बैंक वसूली, सुखाधिकार, बिजली कंपनी, विक्रयकर, आयकर, अप्रत्यक्षकर, वेतन, भत्ते पेंशन, श्रम विवाद के मामले।

सबसे ज्यादा प्रकरण खरगोन में

लोकअदालत में सबसे ज्यादा प्रकरण जिला मुख्यालय पर आएंगे। यहां 12 खंडपीठों में 7721 प्रकरण आएंगे। सबसे कम मामले भीकनगांव में 1458 आएंगे।

फैलाईहै जागरुकता

^मेगालोक अदालत में 22 हजार से ज्यादा मामले निराकरण के लिए आएंगे। जागरुकता के लिए प्रचार-प्रसार किया है।^ -चंद्रेशमंडलोई, जिलाविधिक सहायता अधिकारी