- Hindi News
- सिंचाई के लिए भिकारखेड़ी तालाब से छोड़ा जाए पानी
सिंचाई के लिए भिकारखेड़ी तालाब से छोड़ा जाए पानी
मांग : सेगांव विकासखंड के िकसानों ने डिप्टी कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
भास्करसंवाददाता|खरगोन
सेगांवविकासखंड से आए करीब आधा दर्जन गांवों के किसानों ने भिकारखेड़ी तालाब से रबी सीजन के लिए पानी छोड़ने की मांग की है। गुरुवार को मुख्यालय पहुंचे किसानों ने डिप्टी कलेक्टर अशोक जाधव को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा भिकारखेड़ी तालाब की नहर का पानी बांड्यापुरा ग्राम तक आता है। इसके बाद आगे पानी नहीं पहुंच पाता, कुछ किसानों द्वारा अवैध रूप से मोटरपंप लगाकर सिंचाई की जा रही हैं। इससे भंवरापुरा, मुकातीपुरा, गाटलाखेड़ी, रावजीपुरा सहित अन्य ग्रामों के लोगों तक पानी नहीं पहुंच रहा। जल संसाधन विभाग द्वारा बीते वर्षों में सिंचाई के लिए उक्त तालाब का निर्माण किया गया था। लेकिन इस वर्ष तालाब से बोराड़ नदी में पानी छोड़ दिया गया है, जिससे नहर का पानी भी प्रभावित हो रहा है।
पानीनहीं मिला तो फसलें बर्बाद
भंवरापुरा,मुकातीपुरा, गाटलाखेड़ी, रावजीपुरा आदि गांवों के करीब एक हजार किसानों ने गेहूं, चना फसल की बुआई कर दी है। अब फसलों में सिंचाई की जरूरत है। यदि समय पर पानी नहीं मिला तो फसलें नष्ट हो जाएगी। कपास के घटते दामों से िकसान पहले ही परेशान है। अब गेहूं-चने की फसल भी खराब हो जाएगी तो साल काटना मुश्किल होगा।