- Hindi News
- हिंदू सम्मेलन के लिए वाहन रैली आज निकलेगी
हिंदू सम्मेलन के लिए वाहन रैली आज निकलेगी
हिंदू सम्मेलन के लिए वाहन रैली आज निकलेगी
भास्कर संवाददाता|कसरावद
हिंदूसम्मेलन को लेकर शुक्रवार विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा वाहन रैली निकाली जाएगी। रैली के बारे में प्रखंड मंत्री पवन पाटीदार नगराध्यक्ष कपिल सेन ने बताया खरगोन में 22 दिसंबर को विराट हिंदू सम्मेलन होगा। इसमें प्रवीण तोगड़िया संबोधित करेंगे। इसके लिए शुक्रवार शाम 4 बजे वाहन रैली निकाली जाएगी। रैली श्री भवानी माता मंदिर से होकर पुन: मंदिर आएगी। रैली में प्रांत संयोजक दीपक कानूनगो जिला संयोजक मनोज वर्मा शामिल होंगे। रैली के लिए ग्रामीण क्षेत्र में इकाइयों का गठन किया है।