- Hindi News
- मांग भेजी 60 मैट्रिक टन, मिला 15 किसानों में रोष; यूिरया देने की मांग
मांग भेजी 60 मैट्रिक टन, मिला 15 किसानों में रोष; यूिरया देने की मांग
किसानोंको 60 मेट्रिक टन यूरिया की अति आवश्यकता है, लेकिन उन्हें मिला केवल 15 मेट्रिक टन। अब शुक्रवार के फिर यूरिया वितरण की संभावना है।सोसायटी ने 200 टन यूरिया की की मांग की थी। अब तक केवल 75 टन ही मिला है। 60 टन का डिमांड कुछ दिन पहले भेजा था। इसमें 15 टन यूरिया मिला है। गुरुवार को संस्था के कर्मचारियों ने तय करने के लिए किसानों से बात की। कर्मचारियों ने कहा बकायादार किसानों को यूरिया नहीं मिलेगा। चालू खातेदार काश्तकार 10-15 दिन पहले ले गए हैं, उन्हें भी नहीं देंगे। शेष किसानों को दो-दो बैग मिलेगा। नाराज किसान सालकराम वाचकरिया ने कहा खाता बंद हो या चालू एक या दो बैग किसान को देना चाहिए। किसान बद्री लोधिया, भोला राठौड़, हाउसीलाल पाटिल ने कहा बंद या चालू खातेदारों का ड्रा कर वितरण करना चाहिए। पैनपुर के किसान परसराम पाटिल, पूर्व संचालक किशोर पटेल, राधेश्याम रावल, रणछोड़ आर्य ने कहा सभी किसानों को मिले यूरिया। इसी बीच अध्यक्ष चुन्नीलाल पटेल ने किसानों को समझाईश दी। प्रबंधक कैलाश पाटिल ने कहा चालू खातेदार किसानों को दो-दो बैग देंगे।