धर्मशाला के लिए कांग्रेस देगी दो लाख
धर्मशाला के लिए कांग्रेस देगी दो लाख
सनावद| गुरुवासमाज धर्मशाला के लिए कांग्रेस कमेटी द्वारा दो लाख रुपए दिए जाएंगे। समस्याओं का निराकरण भी करेंगे। यह बात नवनिर्वाचित नपा अध्यक्ष नरेंद्र लाली शर्मा ने वार्ड 8 के गुरूवा समाज द्वारा आयोजित तुलादान कार्यक्रम में कही। फलों से लाली शर्मा का तुलादान किया गया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र पटेल, रवि यादव, गौतम विद्यार्थी, गौरीशंकर निमाड़े, गजानंद सवनेर, गौरीशंकर सवनेर मौजूद रहे। संचालन जितेंद्र चोलकर ने किया। आभार दाऊ सवनेर ने माना।