पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नप अध्यक्ष सीएमओ को व्यापारी संघ ने लिखा पत्र

नप अध्यक्ष सीएमओ को व्यापारी संघ ने लिखा पत्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | मंडलेश्वर

व्यापारीसंघ अध्यक्ष यशवंत तवर ने नगर परिषद अध्यक्ष सीएमओ को पत्र लिखकर नगर की समस्याओं के निराकरण की मांग की। पत्र में उन्होंने कहा वार्ड नंबर 4-5 का मार्ग निर्माण जल्द पूरा कराना चाहिए। बस स्टैंड पर बैंक ऑफ इंडिया एटीएम के पास घातक नीम के पेड़ को कटवाया जाना चाहिए। वार्ड चार में फखरुद्दीन बोहरा की गली में बिजली पोल लगाया जाए। नरहरि मंदिर के पास नीम के झाड़ पर टहनियां कटवाया जाए। बड़वाह रोड पर भी एक पेड़ घातक है। घंटाघर पर नई घड़ी लगाई जाना चाहिए। इसके पीछे जीर्णशीर्ण मकान को गिराया जाए। बस स्टैंड की सड़क का लेबल किया जाए। बस स्टैंड जहां संचालित हो रहा है वहां पेट्रोल पंप का ऑफिस बना हुआ है। उसे हटाकर अस्थायी टीन शेड लगाया जाए। सब्जी बाजार व्यवस्थित हो। बस स्टैंड पर यात्रियों को पानी की सुविधा मुहैया कराई जाए। जिला न्यायालय में महिला पुरुषों के लिए प्रसाधन नहीं होने से परेशानी होती है। इस तरफ ध्यान दिया जाए। यात्री प्रतीक्षालय में दरार गई है। इसे दुरुस्त कराया जाए।