- Hindi News
- सेगांव के पास मीडिया संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष का शव मिला, फॉरेंसिक जांच हाेगी
सेगांव के पास मीडिया संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष का शव मिला, फॉरेंसिक जांच हाेगी
स्कूटी से घर लौट रही महिला आरक्षक को ट्रक ने रौंदा, मौत
महिलाआरक्षक दो साल से पटेलनगर में रह रही थी। कुछ महीने पहले ही उसकी शादी भिंड के राहुल गुर्जर से हुई। राहुल उमरिया में पुलिसकर्मी है। रानी की साथी कुसुम राठौर, सुनीता, पिंकी अग्रवाल, एम.एस. शाक्य ने बताया वह हंसमुख थी। हमेशा हंसी मजाक कर सबको हंसाती। दो साल से डीआरपी लाइन में थी। कुछ दिनों पहले ही उसका तबादला खलटांका चौकी पर हुआ था। एक सप्ताह से रानी की सास उसके घर पटेल नगर आई थी। रविवार ही उसके ससुर सास को लेने आए थे। दोनों रवाना हो रहे थे, लेकिन रानी ने सोमवार सुबह जाने की जिद की।
सेगांव के पास बोबलवाड़ी में जांच करते पुलिस अफसर।
शनिवार रात 10 बजे से खबर नहीं
इसलिए हो रही हत्या की आशंका
पीएममें डॉक्टरों ने मौत का कारण कीटनाशक पीना बताया। इससे उसके मुंह और आंखों से झाग भी था। लेकिन मौके पर शव के आसपास छटपटाने और रगड़ जैसे निशान नहीं मिले। जानकारी के अनुसार कीटनाशक पीने से घबराहट होती है। पीड़ित पानी के लिए छटपटाता है। जबकि अरविंद खुशमिजाज युवक था। उसके शव से निशान भी नहीं मिले। शव के पास कार-जीप के टायरों के निशान थे।
फारेंसिक जांच होगी
^मौके पर अरविंद की जेब से उसका मोबाइल और कुछ कागज भी मिले हैं। कॉल डिटेल मौके पर मिले साक्ष्यों की फारेंसिक जांच होगी। मृत्यु कारणों का पता कर जांच की जाएगी।^- राजेशदंडौतिया, एएसपीखरगोन
अरविंद के पिता कैलाश पाटीदार (रिटायर्ड बीज निगम कर्मचारी) मौसेरे भाई पवन आदि ने बताया शनिवार सुबह अरविंद किसी काम से बड़वानी के लिए निकला था। दोपहर को सेगांव में रिश्तेदार के यहां चाय पी। फिर रात 10 बजे उसका फोन आया। उसने बड़वानी से लौटने की बात कही। रविवार सुबह उसकी मृत्यु की सूचना मिली।
डायवर्शन रोड पर रविवार शाम करीब 6.24 मिनट पर खलटांका में पदस्थ महिला आरक्षक को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। शव को जिला अस्पताल में ले गए। सोमवार को पीएम होगा। इसके बाद ड्राइवर ट्रक लेकर खंडवा रोड की ओर भागा। लोगांे ने उसका पीछा किया। दीपिका लॉज के सामने उसे पकड़ा। ड्रायवर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त किया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक डायवर्शन रोड स्थित चमेली की बाड़ी मोड़ पर महिला आरक्षक रानी गुर्जर (25) निवासी पटेल नगर ड्यूटी कर स्कूटर से घर लौट रही थी। इसी दौ