पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छह घंटे में महालक्ष्मी धाम और दस घंटे में लालबाई फूलबाई मंदिर पहुंची चुनरी यात्रा

छह घंटे में महालक्ष्मी धाम और दस घंटे में लालबाई-फूलबाई मंदिर पहुंची चुनरी यात्रा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अष्टमी-नवमी पर निकलेगा खप्पर, गरबियों पर रमेंगी मां

...और इधर, भावसार क्षत्रिय समाज की 400 साल पुरानी है परंपरा, भावसार मोहल्ला में 1 2 अक्टूबर की रात सजेगा माता का दरबार

ऊन के महालक्ष्मी मंिदर एवं सेगांव के लालबाई-फूलबाई मंिदर तक निकली पैदल चुनरी यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा।

इन्होंने किया स्वागत, सेवाएं दी

यात्रामें भगतसिंह ग्रुप, सांई संगठन के अलावा शिवसेना के राजू शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केले बांटे। औरंगपुरा में रघुवंशी मित्र मंडल ने चाय पिलाई। रवि जोशी मित्र मंडल ने यात्रा में शामिल भक्तों को फलाहार कराया। नंदगांव रोड में भक्तों को साबुदाने की खिचड़ी एवं छाछ बांटी गई। ऊन में सेवफल का वितरण हुआ।

भगतसिंह ग्रुप के युवराज व्यास माता की चुनरी सिर पर रखे यात्रा में चल रहे थे। एक चुनरी महिलाओं एवं बालिकाओं ने अपने हाथों में थामी थी। घट्टी और इंदिरानगर की गरबा मंडलियाें ने यात्रा में गरबा नृत्य कर संस्कृति की छटा बिखरी। युवा हाथों में ध्वज पताकाएं लिए चल रहे थे, महिलाएं बालिकाएं भजनों पर झूम रही थी। माता के जयकारों से माहौल धर्ममय हो गया।

पताकाओं से सजी यात्रा, खूब झूमे भक्त

अष्टमी नवमी को खप्पर कार्यक्रम इस तरह से होगा। (फाइल फोटो)

भावसार मोहल्ला स्थित श्री सिद्धनाथ महादेव मंदिर परिसर में प्राचीन परंपरा खप्पर अष्टमी नवमी को निकाला जाएगा। माता की सवारी देखने के लिए हजारों श्रद्धालु मौजूद रहेंगे। भावसार क्षत्रिय समाज द्वारा नवरात्रि की अष्टमी नवमी की रात माता का दरबार सजाया जाएगा। समाज की 400 साल से यह परंपरा है। अष्टमी नवमी की रात माता का खप्पर निकाला जाएगा। झांझ-मंंजीरे करतल ध्वनि के बीच गरबियों पर मां अंबे भवानी मां कालिका की आराधना होगी। समाज अध्यक्ष सुरेश भावसार ने बताया बुधवार निमाड़ी गरबियों पर मां अंबे भवानी सवारी निकलेगी। इससे पूर्व भगवान श्री गणेश, भूत महाराज, हनुमानजी की सवारी भक्ति वातावरण निर्मित करेगी। निमाड़ी गरबियों पर माता चौसठ जोगनी की सवारी भी निकलेगी। खप्पर के दूसरे दिन गणेशजी हनुमानजी की सवारी बाद कालिका की भव्य सवारी निकलेगी। इसके बाद ब्रह्म मुहूर्त में भगवान नृसिंह अवतार द्वारा राक्षसराज हिरण्य कश्यप के वध का जीवंत चित्रण भी निमाड़ी गरबियों से होगा।

येकलाकार देंगे प्रस्तुतियां- कार्यक्रममें मनोज भावसार सुनील भावसार मां