पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महालक्ष्मी पंचक्रोशी यात्रा में शामिल होंगे श्रद्धालु

महालक्ष्मी पंचक्रोशी यात्रा में शामिल होंगे श्रद्धालु

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ऊन|महालक्ष्मी मंदिरसे नागलवाड़ी भीलटदेव दर्शन के लिए शनिवार को श्री महालक्ष्मी पंचक्रोशी यात्रा का आयोजन किया है। पंचक्रोशी पदयात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। यात्रा का समापन मौनी अमावस्या पर 18 फरवरी को होगा। यात्रा संयोजक गंगाराम मिस्त्री, बालकृष्ण शर्मा, भवानीशंकर कर्मा अन्य श्रद्धालुओं ने बताया पंचक्रोशी यात्रा का यह तीसरा वर्ष है। शनिवार को महालक्ष्मी मंिदर से प्रारंभ होकर रायबिड़पुरा से भडवाली पहुंचेगी। यहां रात्रि विश्राम के बाद दूसरे दिन महुगांव से होते हुए बीजागढ़ महादेव मंदिर में रात्रि विश्राम होगा। तीसरे दिन सीतागांव से नागलवाड़ी मंदिर में दर्शन कर रात्रि विश्राम करेंगे। चौथे दिन नागलवाड़ी से रवाना होकर सेगांव में रात्रि विश्राम करेंगे। अंतिम पांचवे दिन महालक्ष्मी मंदिर में समापन होगा।