पाड़ों की टक्कर में मची भगदड़
शनिवारको बंभाड़ा शिव टेकरी पर कानिफनाथ महाराज उत्सव के उपलक्ष्य में पाड़ों की टक्कर कराई गई। इसमें 50 से अधिक पाड़ों ने टक्कर खेली। टक्कर देखने के लिए हजारों लोग पहुंचे। दोपहर 12 से शाम 5 बजे तक चली टक्कर में पाड़े भागते हुए भीड़ में जा घुसे। इससे भगदड़ मची। भगदड़ में रेहटा निवासी संतोष वसंता और खारी निवासी धनीराम दशरथ घायल हो गए। दोनों को एम्बुलेंस 108 से शाहपुर अस्पताल पहुंचाया गया।
पाड़ों की टक्कर में पहला पुरस्कार 4 ग्राम सोने की अंगूठी केशव महाजन शाहपुर के पाड़े ने जीता। आधे घंटे तक चली टक्कर में केशव महाजन के पाड़े ने जाणता राजा बंभाड़ा के पाड़े को हराया। जाणता राजे के पाड़े को साइकिल पुरस्कार में दी गई। दूसरा पुरस्कार टीवी खडकोद के पाड़े को दिया गया। इससे हारने वाले शंकरपुरा के पाड़े को पंखा दिया गया। तीसरा पुरस्कार अलमारी जीतू दरबार के पाड़े को दिया। इस पाड़े से हारने वाले केजीएन खामनी के पाड़े को ग्राइंडर दिया गया। 3 फरवरी को गांव में कानीफनाथ महाराज का उत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने काठीमाई की पूजा अर्चना की। इस दौरान मेला समिति अध्यक्ष विजय महाजन, उपाध्यक्ष शेख ताबीज शेख हमीद, सचिव वसंत नामदेव बारी, सहसचिव कन्हैया महाजन, कोषाध्यक्ष दिलीप बारी, अनिल गवली सहित समस्त ग्रामीणों ने सहयोग दिया।