पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गजानन महाराज का प्रगटोत्सव 11 को, विजय ग्रंथ का होगा वाचन

गजानन महाराज का प्रगटोत्सव 11 को, विजय ग्रंथ का होगा वाचन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शाहपुर | नगरमें 11 फरवरी को गजानन महाराज का प्रगट उत्सव मनाया जाएगा। गजानन महाराज भक्त मंडल द्वारा हर साल गजाानन महाराज का प्रगट उत्सव मनाया जाता है। गजानन महाराज भक्त मंडल के संयोजक अनिल कुलकर्णी ने बताया दो दिनी उत्सव में 10 फरवरी को महिलाओं और बच्चो के विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, रात में महाराज के भजन कार्यक्रम होगा। 11 फरवरी को सुबह 6 बजे गणेश और कलश पूजन के बाद महाराज के विजय ग्रंथ का वाचन होगा। दोपहर में 12.30 बजे से महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा। शाम 5 बजे नगर में ढोल ताशे और भजनों के साथ महाराज की शोभायात्रा निकाली जाएगी।