पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फूड कूपन नहीं होने से अनाज के लिए भटक रहे लोग, जुलाई से नहीं मिला राशन

फूड कूपन नहीं होने से अनाज के लिए भटक रहे लोग, जुलाई से नहीं मिला राशन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फूड कूपन नहीं होने से अनाज के लिए भटक रहे लोग, जुलाई से नहीं मिला राशन

भास्कर संवाददाता | सिरपुर

खकनारकलां पंचायत के ग्राम बोरखेड़ा के अनुसूचित जाति और अनुसूचित जन जाति के ग्रामीणों को फूड कूपन नहीं मिला है। इस कारण ग्रामीणों को राशन भी नहीं मिल रहा है। ग्रामीण राशन के लिए दुकानों के चक्कर काट रहे है। 50-60 महिला-पुरुष शिकायत करने शनिवार को जनपद कार्यालय आए थे। यहां उन्होंने जनपद सीईओ आरबीएस दंडोतिया को शिकायत की।

ग्राम के विजय मंगल, राजाराम झापू, रामकिसन बुढ़ा, रामकिसन सोमा, पूनम राजाराम, लक्ष्मण गांजा, माजा लक्ष्मण, सोमा, सोनिया, हरिश मोहन, शैलेंद्रसिंह ने सीईओ दंड़ोतिया को समस्या बताई। ग्रामीणों ने कहा हर महीने राशन लेने जा रहे लेकिन दुकान संचालक कहता है अगले महीने से राशन मिलेगा। ऐसा कहते-कहते जुलाई से दिसंबर गया। अब तक अनाज नहीं मिला। सीईआे दंड़ोतिया ने कहा खाद्य विभाग को रिपोर्ट दी गई। अाप लोगों काे कुछ समय बाद अनाज मिलना शुरू हो जाएगा।

आईजीके दौरे को लेकर थाने की हो रही सफाई

शाहपुर | आईजीविपिन माहेश्वरी के दौरे को लेकर शाहपुरा थाना में साफ-सफाई शुरू हो गई है। इसको लेकर थाने में साफ-सफाई और रंगरोगन किया जा रहा है। एसआई ओमप्रकाशसिंह ने बताया आईजी के आगमन को लेकर तैयारियां चल रही है। थाने 10 कमरों की सफाई के साथ रंग-रोंगन चल रही है। पुरानी फाइलों को व्यवस्थित रख गया। स्वागत कक्ष, विवेचना कक्ष, मालखाना, शस्त्रागार, कम्प्यूटर कक्ष, पुरुष-महिला बंदी गृह को भी साफ कर दिया है।