पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बदहाल रोड पर ट्रक खड़े कर ड्राइवरों ने जताया विरोध, 1 घंटे तक लगा जाम

बदहाल रोड पर ट्रक खड़े कर ड्राइवरों ने जताया विरोध, 1 घंटे तक लगा जाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नाचनखेड़ारोड की बदहाली को लेकर बुधवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। केला उपज भरने खेत जा रहे ड्राइवरों ने रोड पर ट्रक खड़े कर विरोध जताया। इससे यहां जाम लग गया। करीब एक घंटे तक यहां 50 से अधिक वाहनों की कतार लगी रही। किसानाें सहित अन्य वाहन चालकों ने भी रोड की बदहाली को लेकर आक्रोश जताया। सूचना मिलते ही शाहपुर थाने से पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों को समझाइश देकर जैसे-तैसे यहां से वाहन निकलवाए। गुस्साए लोगों ने कहा बदहाल रोड पर हादसे का अंदेशा रहता है। लेकिन जिम्मेदार अफसर इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

रोड पर जगह-जगह हुए गड्‌ढों के कारण लोगों को यहां से ट्रक सहित अन्य वाहन निकालने में परेशानी झेलना पड़ रही है। इसी को लेकर गुस्साए ट्रक ड्राइवरों ने बुधवार सुबह 9 बजे रोड पर ट्रक खड़े कर दिए। ड्राइवर कालूराम सैनी ने बताया रोड पूरी तरह जर्जर हो गया है। ट्रकों की आवाजाही के कारण साइड पटरी धंस रही है। बदहाल रोड के कारण ट्रकों के कमानी पट्‌टे टूट रहे हैं। किसानों ने कहा रोड खराब होने के कारण ड्राइवर केला उपज भरने के लिए खेतों तक ट्रक ले जाने से इनकार कर रहे हैं। इससे किसानों की दिक्कत बढ़ गई है।

नाचनखेड़ा रोड पर मिनी ट्रक खड़े होने से जाम लगा।