स्कूलों में कर्तव्य सप्ताह का शुभारंभ
क्षेत्रके सभी स्कूलों मेंं गुरुवार को कर्तव्य सप्ताह का शुभारंभ किया गया। शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल दापोरा में मुख्य अतिथि विट्ठल पाटील और अनिल पाटील की मौजूदगी में कार्यक्रम हुआ। अतिथियों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण किया। स्कूल के प्रभारी प्राचार्य विनोद बावस्कर ने सभी कर्मचारियों को लोक सेवा की शपथ दिलाई। विट्ठल पाटील ने कहा जिस प्रकार हम अपने अधिकारों लिए लड़ते हैं उसी प्रकार हमें अपने कर्तव्य भी निभाना चाहिए। अनिल पाटील ने कहा कर्तव्य की याद दिलाने के लिए मप्र शासन ने यह पहल की है। इससे विद्यार्थियों को अपने कर्तव्य हमेशा याद रहेंगे।
कर्तव्य सप्ताह 25 सितंबर से 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक मनाया जाएगा। इसके तहत सात दिन तक विभिन्न कार्यक्रम कराए जाएंगे। गुरुवार को कार्यक्रम दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक चला। इसमें प्रधान अध्यापक मधुकर पाटील, देवीदास सिंगमिरे, पीडी संन्यास, डीपी वर्मा, संतोष पाटील, कैलाश चौधरी, जीवन चौहान, किशोर लहासे, भगवानदास खांगर, विजय गावंडे सहित कई विद्यार्थी मौजूद थे।
हायर सेकंडरी स्कूल में कर्तव्य सप्ताह के तहत कार्यक्रम हुआ।