दुकानों के सामने जमा हो रहा पानी
दुकानों के सामने जमा हो रहा पानी
शाहपुर.बस स्टैंडपर हाईवे किनारे बारिश का पानी जमा होने से लोग परेशान हो रहे हैं। दुकानों के सामने पानी होने से दुकानदारों सहित ग्राहकों को खासी फजीहत झेलना पड़ रही है। यहां कई दिनों से लोग इस समस्या से परेशान हैं। ग्राहक दुकानों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। इससे कारोबार पर असर पड़ रहा है। शनिवार को दुकानदार विजय बोदड़े ने खरवा डलवाकर रास्ता बनाया। विजय ने बताया कई दिन से अशोका ग्रुप के सुपरवाइजर को समस्या बता रहे हैं। लेकिन साइड पटरी का भराव नहीं किया जा रहा है। दुकानदार शेख इश्तेकार, सलीम शाह, शेख अब्दुल्ला मंसूरी सहित अन्य ने अशोका ग्रुप से समस्या के स्थायी निराकरण की मांग की।