पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बंदर ने 3 लोगों को किया घायल, लोगों ने पकड़ा

बंदर ने 3 लोगों को किया घायल, लोगों ने पकड़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बंदर ने 3 लोगों को किया घायल, लोगों ने पकड़ा

निंबोला| निंबोलामें बंदर ने हमला कर तीन लोगों को घायल कर दिया। इनमें से एक महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो अन्य लोग मामूली घायल हुए हैं। जानकारी अनुसार मंगलवार सुबह एक बंदर गांव में घुस आया। बंदर ने दिनभर लोगों को परेशान किया। शाम को सकीना नजीर, आबिद मेहमूद, तुषार महाजन को बंदर ने घायल कर दिया। बंदर के पंजों से ज्यादा चोट आने के कारण सकीना नजीर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कंटेनरमें ठूंस कर भरे थे केड़े, पकड़े

शाहपुर| इंदौर-इच्छापुरहाईवे के भोटा बैरियर पर मंगलवार रात करीब 11.30 बजे एक कंटेनर पकड़ा गया। जिसमें ठूंस-ठूंस कर केड़े भरे हुए थे। कंटेनर एचआर 38 क्यू 6145 से केड़े ले जाए जा रहे थे। सूचना मिलने पर शाहपुर पुलिस भी मौके पर पहुुंची और ड्रायवर क्लीनर को गिरफ्तार कर लिया।