कन्याभोज के साथ हुआ भंडारा
कन्याभोज के साथ हुआ भंडारा
शाहपुर | मंगलवारको इच्छादेवी परिसर में दत्त जयंती के उपलक्ष्य में कन्याभोज और भंडारा कराया गया। मंगलवार को मां इच्छादेवी की पूजा, अर्चना कर नौ कन्याओं को नए कपड़े भेंट किए। फल और धान्य से इनकी गोद भरी। पूजा कर खीर, पूरी का भोज कराया गया। श्रद्धालुओं के मुताबिक हर महीने के पहले मंगलवार को नौ कन्याओं को भोजन कराया जाता है।