पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रतिभा पर्व : शिक्षा और स्कूल की गुणवत्ता का किया जाएगा सत्यापन

प्रतिभा पर्व : शिक्षा और स्कूल की गुणवत्ता का किया जाएगा सत्यापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंगलवारसुबह 11 बजे ज्ञानदीप स्कूल में प्रतिभा पर्व के प्रथम चरण का प्रशिक्षण हुआ। इसमें जनशिक्षा केन्द्र दर्यापुर, बोदरली, फोपनार इच्छापुर, शाहपुर केन्द्रों के लगभग 175 शिक्षक शामिल हुए। विद्यार्थियों की शिक्षा और स्कूल की गुणवत्ता के संबंध में विस्तृत निर्देश दिए गए है। 15 दिसंबर को प्रदेश में प्रतिभा पर्व का मूल्यांकन होगा। इसमें विद्यार्थियों और स्कूल का मूल्यांकन देखा जाएगा। स्कूल के मूल्यांकन में साफ-सफाई, सुविधाघर और शैक्षणिक रिकार्ड का सत्यापन किया जाएगा। मूल्यांकन का समय 11 से 1 बजे तक रहेगा। इसमें लिखित और मौखिक मूल्यांकन होगा। इस दौरान राजकुमार मंडलोई, संजय बोरसे सहित 175 शिक्षक उपस्थित थे।