पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ओवरफ्लो अधिक निकाला, एक महीने में सूख जाएगा तालाब

ओवरफ्लो अधिक निकाला, एक महीने में सूख जाएगा तालाब

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{ मामला इच्छापुर क्षेत्र के देव्हारी तालाब का

भास्करसंवाददाता | शाहपुर

इच्छापुरकी सहस्त्रकंडिका नदी पर बना देव्हारी तालाब अच्छी बारिश से लबालब हो गया है। तालाब भरने से क्षेत्र के किसानों के कुओं और ट्यूबवेल का जलस्तर बढ़ गया है। तालाब के पास स्थित कुओं के ऊपर से पानी बह रहा है। किसानों को कुओं से मोटर पंप निकालना पड़े हैं। तालाब के ठेकेदार ने कुछ लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए तालाब से ओवरफ्लो अधिक निकाला है। किसानों का कहना है इससे तालाब एक महीने में ही सूख जाएगा।

क्षेत्र के किसान विजय सपकाले, रामभाऊ दवंगे, वामन बारी, नितिन पंडित, गणेश महाजन ने बताया इस तरह ओवरफ्लो निकाले जाने से तालाब का पानी एक महीने में ही बह जाएगा। ओवरफ्लों से निकाला गया तालाब का पानी नदी में बह रहा है। तालाब खाली होता है तो गर्मी के दौरान किसानों सहित अन्य लोगों को परेशानी झेलना पड़ेगी।

तालाब एक नजर में

तालाबकी लागत- ‌~ 669.24 लाख

जलग्रहण क्षेत्र -1399 वर्गमीटर

तालाब की ऊंचाई- 19.30 मीटर

तालाब की लंबाई- 1290 मीटर

सिंचाई- 358 हेक्टेयर

देव्हारी तालाब से आेवरफ्लो से अधिक पानी छोड़ा जा रहा है।