- Hindi News
- कश्मीर के बाढ़ प्रभावितों के लिए जुटाई राशि
कश्मीर के बाढ़ प्रभावितों के लिए जुटाई राशि
जम्मू-कश्मीरके बाढ़ प्रभावितों के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर इकाई सदस्यों ने सोमवार को सहायता राशि जुटाई। मोर्चा सदस्यों ने नगर में निकलकर आम नागरिक, दुकानदार सहित आते-जाते लोगों से राशि जुटाई।
मोर्चा नगर अध्यक्ष योगेश चौधरी ने बताया कि जम्मू-कश्मीर में बाढ़ से लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। उनके लिए पूरे देश से आर्थिक सहायता पहुंचाई जा रही है। इसके तहत मोर्चा सदस्य नगर में राशि एकत्र कर रहे हैं। यह राशि प्रधानमंत्री राहत कोष में जमा कराई जाएगी। भाजयुमो के इस सार्थक प्रयास में नागरिक भी हरसंभव सहयोग कर रहे हैं। लोग आगे बढ़कर बाढ़ प्रभावितों के लिए सहायता राशि प्रदान कर रहे हैं। मोर्चा सदस्यों ने बताया नगर से राशि एकत्र करने के बाद आसपास के गांवों में जाकर भी राशि जुटाएंगे। सोमवार को भाजपा महामंत्री वीरेंद्र तिवारी, योगेश चौधरी, विट्ठल किरोचे, दीपक आमोदे, गोपाल चांदोड़े, पवन महाजन, दीपक शिंगाने, अनूप महाजन, सूरजसिंह दीक्षित सहित अन्य ने नगर से बाढ़ प्रभावितों के लिए सहायता राशि जुटाई।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सहायता राशि जमा की।