विद्यार्थियों से उठवाई लकड़िया
विद्यार्थियों से उठवाई लकड़िया
शाहपुर: नेरके प्राथमिक स्कूल में मध्यान्ह भोजन के लिए लाई गई लकड़ियों को स्कूल के विद्यार्थियों से उठवाई जाती है। बुधवार को मध्यान्ह भोजन बनाने के लिए ट्रैक्टर से लकड़ियां लाई गई। ट्रैक्टर ड्राइवर ने स्कूल के बाहर लकड़ियां डाल दी। इसके बाद प्राथमिक स्कूल के विद्यार्थीयों ने एक-एक कर लकड़ियां मध्यान्ह भोजन के कमरे में रखी। समूह की महिलाअों द्वारा विद्यार्थियों से काम कराया जाता है। लेकिन प्रधानाध्यापक द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है। विद्यार्थी सुबह 11.30 बजे तक भी कमरे में नहीं बैठते हैं। किसी भी शिक्षक द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया जाता है।